BlognewsSARANGARH-BILAIGARH

निरीक्षण में कई स्कूलों की खुली पोल,कार्रवाई के दिये निर्देश – डीईओ*



सारंगढ़ । जिले में शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और शिक्षकों की समुचित जवाबदेही सुनिश्चित करने (डीईओ) एलपी पटेल द्वारा लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं । इसी कड़ी में बरमकेला विकास खंड के अंतर्गत विभिन्न  विद्यालयों का निरीक्षण कर उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कहीं स्कूल बंद मिले , तो कहीं पूरा समूचा स्टॉफ अनुपस्थित मिला, तो कहीं छात्रों की उपस्थिति शून्य। शनिवार को डीईओ पटेल
7:10 बजे शाकउमावि . बरमकेला पहुंचे जहाँ प्राचार्य मोहन लाल पटेल सहित अधिकांश स्टाफ अनुपस्थित पाए गए । डीईओ पटेल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और दो-दो यूनिट पठन पाठन की अनिवार्यता सुनिश्चित करने को कहा ।इसके बाद शाउमा विद्यालय बार का निरीक्षण कियें, जहां मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक फलेश पटेल, व्यायाम शिक्षक दिनेश पटेल अनुपस्थित मिले ।  यहां भी अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस और विभागीय कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देश दिए । इसी तरह संकुल केंद्र देवगांव अंतर्गत  प्रावि. डीपा पारा, मिडिल और हायर से. स्कूलों का भी आकस्मिक  निरीक्षण किया गया।  हायर सेकेण्डरी स्कूल बंद मिला और तीनो स्कूलों के सभी शैक्षणिक स्टॉफ अनुपस्थित थे। संकुल प्राचार्य पदुम लाल पटेल  की निष्क्रियता, उदासीनता कमजोर प्रशासनिक क्षमता खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है । डीईओ पटेल स्कूल बंद मिलने की घटना को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कलेक्टर महोदय और डीपीआई रायपुर को प्रस्ताव प्रेषित करने निर्देश दिऐ ।

विदित हो कि – कन्या शाला बरमकेला,बार और देवगांव के स्कूलों का डीईओ पटेल के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है व प्राचार्यों को व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया गया परंतु तीनों प्राचार्यों के द्वारा व्यवस्था सुधारने हेतु कोई प्रयास नहीं कियें। इसलिए डीईओ पटेल ने इन स्कूलों के प्राचार्यों सहित शैक्षणिक स्टॉफ पर कड़ी कार्रवाई करने की बात डीईओ पटेल ने कहा है । शा.हाई स्कूल अमेरी, बालक सरिया, लुकापारा, सांकरा एवं गोबरसिंघा स्कूलों में भी व्यापक लापरवाही और अव्यवस्था सामने आई । कहीं शिक्षक समय से पहले स्कूल छोड़कर चले गए थे, तो कहीं उपस्थिति पंजी का संधारण ही नहीं किया गया था । जिन पर भी कार्रवाई की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest