BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*अंबेडकर प्रतिमाओं की सफाई सेवा भारती ने की*



सारंगढ़ । सेवा भारती के स्वयं सेवकों के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं साफ सफाई की व  माल्यार्पण कियें । भारत रत्न डा.भीमराव अबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को जिले में अंबेडकर पार्क एवं उनकी प्रतिमाओं का अभियान चलाकर साफ – सफाई की गई । जनपद के सभी नगरीय निकायों, वार्डों, ग्रापंचायतों आदि में स्थापित अंबेडकर पार्कों व अंबेडकर की प्रतिमाओं की स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई । स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डा. अंबेडकर की जयंती पर 14 से 28 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जनपद में धूमधाम से उत्सव के रूप में भारत रत्न डा. अंबेडकर की जयंती पर प्रार्थना सभा, क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, महिला सशक्तीकरण एवं लैंगिक समानता आदि पर सेमीनार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इस मुहिम में हमारे साथ हमारे स्वयं सेवक दिलीप साहू, अक्षत स्वर्णकार, यश कुमार यादव , पूर्णिमा मनहर , मनोज जायसवाल, अमित तिवारी, समीर ठाकुर एवं सतीश यादव उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest