*शिव पुराण कथा सुनने पहुंचे जिपं अध्यक्ष – पांडे*

सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे को सक्रापाली में आयोजित शिव पुराण महाकथा में पहुंचे का सौभाग्य प्राप्त हुआ । पांडे के साथ जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, दीपक तिवारी , देबू नंदे , तोशराम साहू , वेद राम , मोनू के साथ-साथ अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे । पांडे जी का भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया गया । पांडे जी कथा स्थल पर व्यास पीठ को प्रणाम कर, प्रवचन कर्ता आचार्य जी को प्रणाम कर कहे कि – बाबा महाकाल की विशेष कृपा और आप सभी के आशीर्वाद से मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं , मैं आप सभी से यही चाहता हूं कि – भक्ति ऐसी हो की धड़कन बन जाए , सांस भी लो तो याद भोले की आए , भोले नाम का नशा ऐसा आंखों में छाए , की आंख बंद हो तो भी बस भोला ही नजर आए । शिवजी स्वर्ग है , शिव ही मोक्ष है , शिव परम साध्य है , शिव जीव है , शिव ब्रह्म है , शिव ही आराध्य है आप सभी को मेरा प्रणाम और मेरे लायक जो भी काम हो उसके लिए आप मेरे मोबा. नंबर मेरे कार्यालय, निवास में आकर मिल सकते हैं ।


