BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सूर्या कंपनी के इंडक्शन चूल्हों के कॉपीराइट उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई


सारंगढ़-बिलाईगढ़।  जिले में सूर्या कंपनी के इंडक्शन चूल्हों के कॉपीराइट उल्लंघन मामले में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। कंपनी के फील्ड ऑफिसर विशाल कुमार के साथ पुलिस की टीम ने सारंगढ़ के सुवन इलेक्ट्रिकल्स, श्याम टीवी सेंटर और बाबा इलेक्ट्रॉनिक्स में छापा मारते हुए नकली इंडक्शन चूल्हों को जप्त किया। विशाल कुमार ने बताया कि जिले में लंबे समय से नकली उत्पादों की शिकायत मिल रही थी। इस कार्रवाई के दौरान कंपनी का प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहा और पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में जब्ती एवं जांच प्रक्रिया को अंजाम दिया। संबंधित दुकानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।कॉपीराइट उल्लंघन की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कम्पनी के प्रतिनिधि ने संकेत दिए हैं कि अन्य स्थानों पर भी जल्द ही छापेमारी की जाएगी। ग्राहक हित और ब्रांड की सुरक्षा को देखते हुए अभियान तेज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest