*सुशासन तिहार लोगों ने जमा किए 714 आवेदन*

सारंगढ़ । छग सरकार के मंशानुरूप आमजन तक अपनी समस्या को सहज ढंग से रखने हेतु जिला कलेक्टर धर्मेश साहू के निर्देश पर नपा सारंगढ़ मुख्य नपा अधिकारी राजेश पांडे के द्वारा नपा के पार्षद और पदाधिकारी की उपस्थिति में सुशासन तिहार संपन्न करवायें । सीएमओ राजेश पांडे ने बताया कि – शासन प्रशासन स्तर के प्रत्येक शासकीय कामकाज में पारदर्शिका लाने शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावित क्रियान्वयन सुनिश्चित कर पात्र लोगों को लाभ दिलाने , प्रभावी पहल करने के साथ समाधान पेटी रखा गया । जिसमें आमजन आवेदन को पेटी में डालें है ।सुशासन तिहार का पहला चरण 8 से 11 अप्रैल तक चला आम जनता से आवेदन प्राप्त किए , दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा, तीसरे चरण में शिविरों में आवेदकों को आवेदन की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। राजेश पांडे ने बताया कि – सुशासन तिहार में 714 आवेदन प्राप्त हुए । जिसमें एक आवेदन ऐसा भी रहा की शहर की गली गुम हो गई है । चार आवेदन दूसरे विभाग से संबंधित जमा हुआ है ।


