*जो सरकार मंत्री नियुक्त नहीं कर सकती वो रोजगार क्या देंगी – अरुण*

सारंगढ़ । शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गढ़ चौक में जिकांक के पूर्वाध्यक्ष अरुण मालाकार से मुलाकात हुई ।वे हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे कार्यक्रम में शामिल हुए थे । जहां उनसे पूछे गए प्रश्न के उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि – पुरे प्रदेश में गिरते स्वास्थ्य स्तर , आपराधिकृत, बढ़ती महंगाई भिलाई में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म अत्यंत गंभीर घटना मानी जा सकती है । शायद सरकार कर्मचारियों के नियमिती करण, बेरोजगारी सचिव संघ के लगातार आंदोलन , बीएड शिक्षकों के प्रदर्शन प्रदेश में चिंता का विषय है । साय सरकार को चाहिए की विशेष सत्र बुला कर श्वेत पत्र जारी कर जनता को वस्तु स्थिति से अवगत करायें । मालाकार ने कहा कि – जो सरकार दो मंत्रियों के रिक्त पदों की भर्ती नहीं कर पा रही है , स्वाभाविक है कि वह अनियमित सचिवों को, बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान क्या कर पाएगी ।


