BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*जय स्तंभ चौक में लगी सवामणि बूंदी का प्रसाद*

सारंगढ़ । नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक के पास स्थित हनुमान और शनि देव की मंदिर में भक्तों की भीड़ हनुमान जन्मोत्सव के पर्व पर लगा हुआ था । हनुमान जी की प्रतिमा पूर्वानुमुखी है । इसके दर्शन मात्र से ही मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है , पूर्वानुमुखी हनुमान का दर्शन दुर्लभ है , ऐसी लोगों की मान्यता है । 12 अप्रैल शनिवार को शनि हनुमान मंदिर में नगर के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित सुल्तानिया परिवार के साथ जय स्तंभ चौक सेवा समिति द्वारा हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । आरती उपरांत भोग प्रसाद लगाया गया । जय स्तंभ चौक समिति के द्वारा सवामणि बूंदी का प्रसाद लगाया गया । प्रसाद का वितरण नगर के श्रद्धालु जन को किया गया । प्रसाद प्राप्त करने हेतु नगर के कोने – कोने से भक्तगण व श्रद्धालु जन आए हुए थे ।


