BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*मोना पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*



सारंगढ़ । नगर के मोना पब्लिक स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्ष और उमंग के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर हिंदी, अंग्रेजी में प्रेरणादायक शब्दों के द्वारा इस पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया । इस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सहित मैनेजमेंट द्वारा श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय सामूहिक पाठ किया गया । विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत हनुमान चालीसा पाठ ने आयोजन को भावनात्मक गहराई दी साथ ही साथ हिन्दू धर्म ध्वज वाहक हनुमंत लला के व्यक्तित्व से विधार्थी परिचित हुए । छात्र छात्रा पारंपरिक परिधान में सजे-धजे, उत्सव के उल्लास में झूमते नजर आए, छात्र छात्राओं द्वारा भगवा झंडा, हनुमान चालीसा पाठ के दौरान लहराते हुए पाठ का आनंद लिये पूरा भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ, जय श्री राम की नारे लगाए गए । प्रसाद का वितरण किया गया , मोना पब्लिक स्कूल में हिंदू धर्म पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ  ताकि बच्चों को भारतीय संस्कृति की जानकारी मिल पाए । इसलिए मोना पब्लिक स्कूल के समस्त टीचर स्टाफ एवं डायरेक्टर को विशेष बधाई और धन्यवाद जो हिंदू धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार में अपना अहम योगदान दे रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest