BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सुशासन तिहार के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशिष्ट पहचान पत्र UDID बनाने हेतु  जिला मेडिकल बोर्ड के शिविर का आयोजन*

*सक्षम शनिवार की थीम पर विशिष्ट पहचान पत्र UDID प्रमाणीकरण सह  सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण में 111 दिव्यांगजन चिन्हित हुए।*



सुशासन तिहार के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ आज दिनांक 12 अप्रेल 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र UDID हेतु प्रमाणीकरण एवं दिव्यांगजनों के सामान्य दिव्यांगता परीक्षण के लिए  माह के दूसरे शनिवार  “सक्षम  शनिवार”  की थीम पर  जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा आंकलन शिविर का आयोजन किया गया ।
समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के समन्वय में आयोजित शिविर में समाज कल्याण  अधिकारी विनय तिवारी , बीएमओ डॉ आर एल सिदार, डॉ बी पी साय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रूपेंद्र साहू, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ डोलेश्वर पटेल, नेत्र सहायक अर्जुन बेहरा, ऑडियोलॉजिस्ट चक्रधर पटेल, कैंप सहायक एम आर महेश की  विशेष सहभागिता रही । शिविर में उपस्थित 141दिव्यागजनों में से 111 दिव्यांग जनों को UDID हेतु चिन्हित किया गया साथ ही जरूरत मंद दिव्यांगजनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उचित परामर्श दिया गया। शिविर में उपस्थित दिव्यागंजनो और उनके परिजनो को समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशा मुक्ति संबंधी शपथ संकल्प दिलाया गया और नशा मुक्ति विषयक साहित्यों का वितरण किया गया।  शिविर में  दृष्टि बाधित के



*जिला मेडिकल बोर्ड सारंगढ़
17, अस्थिबाधित के 57, मानसिक दिव्यांगता के 12, श्रवण बाधित के 19 और सेरेब्रल पाल्सी के 6 दिव्यांगजनों का विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र के लिए परीक्षण उपरांत चिन्हांकन किया गया। दिव्यांग प्रमाण पत्र की जानकारी समाज कल्याण विभाग से प्राप्त की जा सकती है।

*शिविर दिनांक 12 04.25
————————————
*कुल पंजीयन ……141*
*UDID चिन्हित ….111*
*दृष्टि बाधित ………17*
*अस्थिबाधित …….57*
*मानसिकमंद ……..12*
*श्रवण बाधित …….19*
*सेरेब्रल पल्सी ……. 06*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest