BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*नई शिक्षा सत्र की तैयारी मिशन मोड में डीईओ*



सारंगढ़ । दसवीं/बारहवीं की बोर्ड, स्थानीय परीक्षाओं के सफलता पूर्वक संपादित  होने के बाद एक ओर  जहां विद्यार्थियों और अभिभावकों को परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतजार है । वही दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल नए शिक्षा सत्र के लिए मिशन मोड मे दिखाई दे रहे हैं । डीईओ पटेल ने बीईओ, बीआरसीसी और प्राचार्यों की विभागीय समीक्षा बैठक लेकर नए शिक्षा सत्र की तैयारी तथा कल्याणकारी योजनाओं के शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को निर्देशित कियें है। डीईओ पटेल नए शिक्षा सत्र की विशेष  कार्य योजना और वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर  बनाने मे जुटे हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लेखित प्रावधानों के अनुरूप जिला शिक्षा विभाग को एक नए आयाम देने मे जुटे डीईओ पटेल ने सारंगढ़ विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं और  व्यवस्था का जायजा लिया । डीईओ पटेल जब प्रातः कालीन विद्यालय के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक/हायर सेकेण्डरी विद्यालय  गोडम पहुंचे तो वहां पदस्थ 20 शिक्षकों मे से सिर्फ 3 शिक्षक ही विद्यालय पहुंचे थे बाकी अनुपस्थित मिले । शिक्षकों का कर्तव्य के प्रति उदासीनता और  लापरवाही को डीईओ पटेल ने  बेहद गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने आदेशित कियें । वही उपस्थित शिक्षकों को बच्चों की नियमित और शत प्रतिशत उपस्तिथि के लिए निर्देश दिए ।

विदित हो कि कुछ विद्यालयों मे छात्रों की अनुपस्थिति पर डीईओ पटेल ने नाराजगी जाहिर किया । उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि विद्यालय मे बच्चों की शत प्रतिशत उपस्तिथि सुनिश्चित करें और दो दो यूनिट की पढ़ाई अनिवार्य रूप से करें । इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी विद्यालय गुडेली का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमे सभी शिक्षक उपस्थित होकर  बच्चों को पठन पाठन करते हुए मिले। डीईओ पटेल यहां के व्यवस्था , अनुशासन, शिक्षकों , बच्चों की उपस्तिथि को संतोषप्रद पाया । मध्यमिक शाला ग्वालिनडीह मे शिक्षक तो उपस्थित मिले परंतु विद्यार्थी अनुपस्थित मिले । जिस पर डीईओ पटेल ने संस्था प्रमुख को बच्चों की उपस्तिथि और कक्षा संचालन के लिए निर्देशित किया । हायर सेकंडरी स्कूल हरदी के औचक निरीक्षण में एक शिक्षक अनुपस्थित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest