*क्रांतिकारी शिक्षक संघ तह. अध्यक्ष विमल का बर्थडे मनायें*

सारंगढ़ । बाबा गुरु घासी दास जी को ज्ञान की प्राप्ति सारंगढ़ में हुई थी । जिस ज्ञानस्थली को छग शासन के द्वारा गुरु घासीदास ज्ञान स्थलीय बनाकर पूजा जा रहा है । उक्त पवित्र स्थल पर छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ, छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से क्रांतिकारी शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष विमल कुमार अजगल्ले का संयुक्त रूप से जन्मदिन केक काट कर मनाया गया । इस अवसर पर छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष लैलून भारद्वाज, सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष देवनारायण वर्मा, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष फकीरा यादव , चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के विकास जायसवाल के साथ ही साथ सैकड़ों अनेक संघ के पदाधिकारी सदस्यगण , सतनामी विकास परिषद के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे । इस अवसर पर क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने कहा कि – तुम जियो हजारों साल , तुम्हें जीवन की सारी खुशियां प्राप्त हो , जिसकी कल्पना भी आपने नहीं किया था , मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं ।


