BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*रामनवमीं पर निकली भव्य शोभायात्रा नगर में*



बिलाईगढ़ । रामनवमीं के पावन अवसर पर हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अप्रैल को सनातनी हिन्दू समाज व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल बिलाईगढ के तत्वाधान में शोभायात्रा निकली जिसमें कीर्तन , ढोल ताशा‌ , डीजे के साथ श्रीरामचंद्रजी, महाबली हनुमान व राधाकृष्ण जी की प्रतिमाओं के साथ भव्य रूप निकाली गई, जिसमें नगर के सभी रामभक्तों का विशेष योगदान रहा जिसमें नगर के वरिष्ठजन, नपं अध्यक्ष,उपा.,  पार्षद गण, नगर व्यापारी संघ , बोल बम कांवरिया संघ ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता व कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नगर की माताएं , बहनें व बच्चे , पुरुष शामिल रहे । शोभा यात्रा श्रीहनुमान मंदिर , अटल परिसर से प्रारंभ हुई जो इंदिरा मार्केट , बस स्टैंड से होते हुए संगम चौक से लौटकर मां समलाई मंदिर में महाप्रसाद का आयोजन कर शोभायात्रा संपन्न हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest