*नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध की मांग दिए ज्ञापन*

सारंगढ़ । भगवती मानव कल्याण संगठन व भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश साहू को माननीय मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन देते हुए नशीले पदार्थों के बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है । पार्टी अध्यक्ष राधेश्याम पटेल ने बताया कि – हमारे कार्यकर्ता के द्वारा लगातार नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है । जिससे अभी तक 5 लाख से अधिक लोगों को नशा मुक्त , मांसाहार मुक्त, चरित्रवान तथा चेतनावान बनाया गया है । राज्य शासन ने प्रदेश में नई 67 शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया है , यह निर्णय अनुचित और निराधार है । इस समय जो शराब भट्टी संचालित है उसका निरीक्षण किया जाए तो पाएंगे कि – पूरा गांव नशा में डूबा रहता है जहां भी भट्टी होती है वहां लड़ाई झगड़ा होना आम बात है । प्रदेश में आज कानून व्यवस्था बद हाल हो रहा है, महिलाओं का सम्मान तार तार हो रहा है , युवा नशे के गिरफ्त में जा रहे है , दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है , इन सब का मूल कारण नशा है । मुख्यमंत्री जी छग में नई 67 शराब दुकान खोलने की अनुमति न दिया जाए व जिले में अवैध शराब , गांजा, अन्य नशीली पदार्थों के बिक्री करने पर प्रतिबंध लगाने की कृपा करें । ज्ञापन देने के दौरान लगभग 50 महिला पुरुष कलेक्ट्रेट में उपस्थित थे ।


