BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*सचिव संघ मांगों को ले क्रमिक भूख हड़ताल में*

सारंगढ़ । सचिव संघ अपने इकलौते मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं जो मांग उनकी जायज है क्यों कि – चुनाव से पहले भाजपा ने सचिवों को शा. कर्मचारी बनाने का वादा किया था ।भाजपा ने इसे मोदी की गारंटी बताया था । अब भाजपा सरकार इस गारंटी से पीछे हट रही है । सरकार को बने सवा साल से ज्यादा हो गया फिर भी आदेश जारी नहीं किया गया । पंचायत सचिव अभी तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हुए थे उनके द्वारा अब क्रमिक भूख हड़ताल भी प्रारंभ कर दिया गया है । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला मुख्या . के जनपद पंचायत में सचिव संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण पटेल, झसकेतन जायसवाल मोती चरण पटेल , श्रीराम पाटर , नीलांबर पटेल के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया है । भूख हड़ताल स्थल पर जिला सचिव संघ अध्यक्ष बलभद्र पटेल अपने सचिव साथियों के साथ इस हड़ताल स्थल पर उपस्थित रहे ।


