BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

क्षेत्र में लो वोल्टेज जनता हलाकान



सारंगढ़ । बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र में विद्युत की लो वोल्टेज बिजली विभाग की कुव्यवस्था से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।जिसका स्थायी समाधान विभाग के पास भी नहीं है।
बिलाईगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या विकराल हो गई है जिससे निजात मिल सके ऐसी संभावना नहीं दिख रही है । क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर, पंखे पर आश्रित हैं व ऐसी स्थिति में लो वोल्टेज के कारण कूलर पंखे ढंग से चल नहीं पा रहे हैं जिससे लोगों की समस्याएं बढ़ गई है, वही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी तेजी से खराब हो रहे हैं । लो वोल्टेज से मोटर पंप नहीं चलनें से सब सुविधा होकर भी लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। विद्युत कार्यालय से रटा रटाया जवाब मिलता है की ऊपर कार्यालय से यह समस्या है । ऐसा नहीं है कि इस समस्या से विभागीय कर्मचारी अधिकारी अवगत नहीं है लंबे अंतराल के बाद भी इस पर सुधार नहीं होने से क्षेत्र में विद्युत की समस्या बरकरार है ।

स्थानीय निवासीयों का कह ना है कि – हमारे क्षेत्र में रबी की फसल नहीं के बराबर है । इसके चलते दूसरे क्षेत्र में विद्युत की भरपूर सप्लाई कर हमारे क्षेत्र के साथ दूजा व्यवहार किया जा रहा है ।विद्युत विभाग के एई राणा से संपर्क करने पर बताया कि – वोल्टेज की समस्या से जिले के उच्चधिकारियों को बताया  जा चुका है कब ठीक होगा यह कह पाना संभव नहीं है । वहीं विद्युत विभाग के ईई बलभद्र वर्मा कसडोल बलौदाबाजार से संपर्क करने पर बताया कि – लो वोल्टेज की समस्या अभी डेढ़ दो महीना तक रहेगी जब तक की रबी फसल तैयार नहीं हो जाता । इसके साथ बंदारी, भटगांव में 133 केवी विद्युत सब स्टेशन निर्माधीन है । जिसे बनने में अभी 9 से 10 माह का समय लगेगा उसके बाद ही बिलाईगढ़ क्षेत्र में विद्युत समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा क्योंकि – ऊपर ग्रिड से बहुत ही कम वोल्टेज की सप्लाई यहां आ रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest