जपं अध्यक्ष ममता सिंह ने पूर्व सांसद से की भेंट

सारंगढ़ । सारंगढ़ राजघराने के राजाधिराज एवं प्रखर वक्ता, पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह से एवं साहित्य शिरोमणि डॉ. परिवेश मिश्रा, छाया सांसद डॉ. मेनका देवी सिंह से जिला मुख्यालय के जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने सपरिवार राजमहल गिरी विलास पैलेस पहुंचकर राजा साहेब पुष्पा देवी सिंह से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ दे सम्मानित कियें । इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह के द्वारा क्षेत्रीय समस्याओं से पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह को अवगत करायी । पूर्व सांसद ने कहा कि – आपकी क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान होगा । आप पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें । आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों से पत्र व्यवहार कर समस्याओं की जानकारी दूंगी और उनका समाधान करवाने का पहल भी करूंगी । इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजीव सिंह भी उपस्थित रहे ।


