BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaonखैरागढ़

सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण ने किया प्याऊ घर का उद्घाटन

00 भारत स्काउट गाइड की केसीजी जिला इकाई के तत्वाधान में हुआ आयोजन



खैरागढ़. भारत स्काउट गाइड जिला केसीजी के तत्वाधान में बुधवार 9 अप्रैल को प्याउ घर का उदघाटन सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी व जिला आयुक्त लालजी द्विवेदी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत, डाइट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील शर्मा, जिला सचिव के.के. वर्मा, स्काउट गाइड के ब्लॉक सचिव सुनील कुमार गुनी, वरिष्ठ व्याख्याता कमलेश्वर सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता शिरीष पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी कन्हैया पटेल व आत्मा राम साहू सहित स्काउट गाइड के बड़ी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे।

भारत स्काउट गाइड के माध्यम से एक नेक व सार्थक पहल की गई है- भागवत शरण सिंह

प्याऊ घर के उदघाटन अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह ने कहा कि अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगी है ऐसे में भारत स्काउट गाइड के माध्यम से एक नेक व सार्थक पहल की गई है जो बेहद सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड के पास बड़ी संख्या में आम लोगों की आवाजाही रहती है  ऐसे में इस स्थल पर प्याऊ घर खोला जाना बहुत ही श्रेष्ठ और सेवाभावी कार्य है।

अब भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत

पुराना बस स्टैंड में प्याऊ घर खुलने से बड़ी संख्या में लांजी क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले समस्त राहगीरों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी और अब स्काउट गाइड इस प्याऊ घर में लगातार अपनी सेवा देंगें। इस अवसर पर सुनील कुमार गुनी ने बताया कि अलग- अलग स्काउट गाइड को इस सेवा भावना के कार्य के लिये काम बाँटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest