नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

सारंगढ़ । प्रधान न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ जितेंद्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में 9 अप्रैल 25 को नेशनल लोक अदालत की तैयारी में बैठक रखा गया था । जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कु. राधिका सैनी , निकसन डेविड लकड़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के तत्वाधान में बैंक ऑफ़ बड़ोदा, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, केनरा बैंक , वन विभाग, पंजाब नेशनल बैंक ,सेंट्रल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक,एचडीएफसी बैंक, नपा, बिजली विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग आदि प्रमुखों की गरिमामय उपस्थिति में बैठक रखा गया था जिसमें अपर जिला सत्र न्यायाधीश के द्वारा अधिकारीगण को नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा प्रकरण नेशनल लोक अदालत में पेश करने एवं आपसी राजी नामा करने का सलाह दिया गया साथ ही लोक अदालत से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई ।


