BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*सारंगढ़ नपा में ठेकेदारों ने की लंबित भुगतान की मांग*

सारंगढ़ । छग सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत सारंगढ़ नपा में ठेकेदार संघ ने लंबे समय से रुके हुए भुगतानों को लेकर आवेदन पत्र सौंपा है । ठेकेदारों ने बताया कि – वित्तीय वर्ष 2019 -20 से 2023 -24 तक नगर विकास के अंतर्गत किए गए विभिन्न कार्यों का भुगतान अब तक लंबित है । इसके चलते उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है व आगामी विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है । संघ ने नपा प्रशासन से त्वरित भुगतान की मांग की है ताकि – विकास कार्यों को गति मिल सके और सुशासन तिहार अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके । ठेकेदारों का कहना है कि – यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो निर्माण गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने पारदर्शी, समयबद्ध भुगतान प्रणाली लागू करने की भी मांग रखी ।


