BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सेवा सहकारी समिति मर्या. जशपुर में  छोटेलाल चन्द्रा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने सौपा गया ज्ञापन



सारंगढ़ बिलाईगढ़ । आज बुधवार को जिला पंचायत सदस्य सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय के जशपुर कछार में सेवा सरकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी करने को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा  भुषण लाल चन्द्रा  के नाम पर अनुमोदन किया गया था जिसे आपने शासन के आदेश के परिपालन में प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया था। दुर्भाग्य से  भुषण लाल चन्द्रा  का देहांत हो जाने से सेवा सहकारी समिति मयों. जशपुर में प्राधिकृत अधिकारी का पद रिक्त है। जिला अध्यक्ष भा.ज.पा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल  ने  छोटेलाल चन्द्रा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने के लिये प्रस्ताव  विभागीय मंत्री  केदार कश्यप को निवेदन किये जिसे  मंत्री  ने नियुक्त करने हेतु आपकी ओर प्रेषित किया है एवं आपको  जिला अध्यक्ष  ज्योति पटेल  एवं पूर्व जिला अध्यक्ष  सुभाष जलान  के द्वारा मौखिक निवेदन भी किया गया है। किन्तु आज पर्यन्त तक आपके द्वारा  छोटेलाल चन्द्रा को सेवा सहकारी समिति मर्या, जशपुर का प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त नही किया गया है। जिससे मेरे जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 05 के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नाराज एवं क्षुब्ध है।कृपया 03 दिवस के भीतर सेवा सहकारी समिति मर्या. जशपुर में  छोटेलाल चन्द्रा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने का कष्ट करें। इसी को लेकर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर अविनाश पुरी कुलकित चंद्रा जितेंद्र गुप्ता हरीश यादव आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू को  ज्ञापन सौंपा गया  आपके द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्या. जशपुर में  छोटेलाल चन्द्रा जी को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त नही किया जाता है तो मैं मजबूर हो कर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ कलेक्ट्रेट के सामने सारंगढ़ में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठूगी जिसमें किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना घटित होती है, तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest