BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaonकांकेर

बचपन प्ले स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया, मासूम छात्रों का दंत परीक्षण भी हुआ



00 राजनांदगांव में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा बचपन प्ले स्कूल
00 नये सत्र के शुभारंभ अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मासूम बच्चों का दंत परीक्षण भी किया गया



राजनांदगांव. संस्कारधानी राजनांदगांव में संचालित प्रसिद्ध शिक्षा का मंदिर बचपन प्ले स्कूल में नये सत्र के शुभारंभ अवसर पर सोमवार 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (इंटरनेशनल हेल्थ डे) मनाया गया. इस दौरान बचपन प्ले स्कूल में अध्ययनरत मासूम छात्रों के दंत का परीक्षण भी किया गया. मिली जानकारी अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में इस अवसर पर बचपन प्ले स्कूल में अध्ययनरत समस्त नौनिहाल छात्रों के दांतों का परीक्षण भी किया गया. इस दौरान राजनांदगांव की प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. केयूरा जैन ने समस्त छात्रों के दंत का बारीकी से परीक्षण किया और दांतों की जांच में स्कूल के समस्त छात्रों का भी पूर्ण सहयोग मिला. इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर सुनील गोलछा, राकेश पारख व टीकम सोनी ने दंत चिकित्सक डॉ. केयूरा जैन व समस्त छात्रों का सहयोगात्मक कार्य के लिये आभार व्यक्त किया और समय-समय पर और भी अन्य  परीक्षण के लिये छात्रों को प्रोत्साहित भी किया. इस अवसर पर प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. केयूरा जैन ने बचपन प्ले स्कूल में अध्ययनरत समस्त नौनिहाल छात्रों को भी दांत की बेहतर सुरक्षा और साफ-सफाई की बेहतर सलाह दी और दांतों की सफाई का विस्तार से महत्व भी समझाया. इस दौरान बचपन प्ले स्कूल संस्था की तरफ़ से प्री प्राइमरी की एचओडी ज्योति शर्मा और प्राइमरी की एचओडी श्रीमती निधि दिक्षित के करकमलों से प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. केयूरा जैन को आभार स्वरूप स्मृति चिह्न भी दिया गया. उक्त समस्त जानकारी श्रीमती स्मृति तिवारी ने दी.


विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 को ‘स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य’ थीम के साथ विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है

इस अवसर पर प्री प्राइमरी की एचओडी ज्योति शर्मा व प्राइमरी की एचओडी निधि दीक्षित ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 को ‘स्वस्थ शुरुआत, आशावादी भविष्य’ थीम के साथ विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। ज्योति शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में दंत रोग की समस्या बहुत बढ़ रही है इसलिये हमने बच्चों के दांतों की जांच करवाई. उन्होंने कहा कि हमारे स्वास्थ्य और अच्छे स्वास्थ्य प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये आज दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसलिए हमारी संस्था बचपन प्ले स्कूल में अध्ययनरत समस्त नौनिहाल छात्रों का हमनें विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ. केयूरा जैन से दांतों का परीक्षण करवाया ताकि सभी बच्चे स्वस्थ रहें और जिन्हें ज़रा सी भी दिक्कत है उनका सही समय में बेहतर ईलाज किया जा सकें और वो बच्चे भी एकदम स्वस्थ रहें.

बचपन प्ले स्कूल की ये शिक्षिका रही मौजूद



इस अवसर पर संस्कारधानी राजनांदगांव के प्रसिद्ध स्कूल बचपन प्ले स्कूल की होनहार शिक्षिका क्रमशः ज्योति शर्मा, निधि दीक्षित, नेहा बंसोड़, स्मृति झा, अर्चना, स्वालेहा परवीन, ज्योति हरिहरणों, राहुल निर्मलकर, डिम्पल गंगवानी, कृष्णा पलना, आयुषी झा, अदिति मिश्रा, सृष्टि पांडेय, रिषिका सोनी, निकिता श्रीवास्तव, पुष्पांजलि शुक्ला, भूमिका व दीप्ति सहित समस्त स्कूल कर्मचारीगण भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest