BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*दिव्यांग राधेश्याम को मिला सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में बीस हजार का अनुदान*

*राज्यपाल रामेन डेका ने वितरित किया प्रतीक चेक*



सारंगढ़। समाज कल्याण विभाग की योजना सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऐसे दिव्यांग परीक्षार्थी  जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा की प्रारंभिक, मुख्य या साक्षात्कार में सफलता प्राप्त की हो, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप एक मुश्त अनुदान राशि प्रदाय की जाकर लाभान्वित किया जाता है।
सारंगढ़ के ग्राम चांटीपाली निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग राधेश्याम यादव द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर विभाग में आवेदन किया था, जिस पर विभाग द्वारा अनुदान राशि बीस हजार रुपए का अनुदान स्वीकृति करते हुए प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में अंतरित कर का लाभान्वित किया। राजपाल रामेन डेका जी के सारंगढ़ प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के कर कमलों से राधेश्याम को प्रोत्साहन अनुदान का प्रतीक चेक प्रदाय किया गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, उप संचालक पंचायत विनय तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिव्यांग राधेश्याम, अपनी आगे की पढ़ाई के लिए होने वाले खर्च के लिए सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि का उपयोग कर सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest