अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 07 किलोग्राम गांजा जब्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने जुआ, सट्टा, शराब और अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 27 मार्च 2025 को ग्राम भराली में गांजा तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन और 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था।
फरार आरोपियों में समीर कुमार पिता लेखराम उम्र 19 वर्ष और चित्राबसु पिता प्रलाद खूंटे उम्र 20 वर्ष शामिल हैं। दोनों को आज दिनांक 8 अप्रैल 2025 को क्रमशः 11:30 और 11:45 बजे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
थाना डोंगरीपाली प्रभारी अमृत भार्गव और उनकी टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


