*PHE विभाग को युवा कां, NSUI , नपा की सयुक्त टीम ने सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़ । जल जीवन मिशन के अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर शहरवासी परेशान चल रहें है , जिसको लेकर युवा कांग्रेस, एनएसयूआई की टीम ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था , जिसमे जिला प्रशासन ने संज्ञान लेकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया था । इस बार नगर की सड़को को लेकर पीएचई विभाग को फिर से ज्ञापन सौंपा है । पीएचई विभाग द्वारा नपा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा हमारे नगर पालिका क्षेत्र की सड़को को सालभर से ऊपर होने को है गढ़ढे खोद के छोड़ दिया गया है । हमारे नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों में काफी दिनों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जैसे कि शहर में धुल का अंबार, लगातार हो रही दुर्घटनाएँ, व्यापार प्रभावित हो रहा इस गंभीर मुद्दों को लेकर अब युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और नपा की सयुक्त टीम ने पीएचई विभाग को ज्ञापन सौंपकर कहा कि – यह आपसे अंतिम निवेदन करते है ठेकेदार के काम को बंद करवायें और निर्देशित करे कि – पहले पूर्व में जो गढढे किये गये उनका क्रांक्रीटीकरण करें । उसके बाद ही अन्य जगहों पर गढढे कर कार्य को आगे बढ़ाये । अगर ऐसा नही किया जाता है तो हमारी टीम द्वारा आमजनों के साथ आप के विभाग के खिलाफ वृहद रूप से आंदोलन करेगा ।विपक्ष की भूमिका निभाते जनहित को मुद्दो को लेकर लगातार प्रशासन को अवगत करा रहे लेकिन बदहाल स्थिति बदलने का नाम नही ले रहा है ।


