*सरीया रामनवमी पर निकली विशाल जुलुस*

सारंगढ़। सरिया में रामनवमी को लेकर सुबह से लेकर देर रात तक थाना प्रभारी टीका राम खटकर सहित पुरी पुलिस टीम मुस्तैद रही। रैली के दौरान सरिया पुलिस की पूरी टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में रही, रामनवमी की सुरक्षा को लेकर एसपी पुष्कर शर्मा एवं एडिशनल एसपी निमिषा पांडे ने सभी थाना प्रभारियों को शांति बहाल करने कर सख्त निर्देश दिया था जिस पर सरिया पुलिस पुरी तरह सफल रही । जुलूस निकलने से लेकर जुलूस के वापसी तक पुलिस हर कदम पर मुस्तैद दिखी, महापर्व रामनवमी हर तरह से शांतिपूर्ण रहा । रामनवमी के अवसर पर सरिया पुलिस ने यह ठान लिया था कि – किसी भी असामाजिक तत्व को उनके मंसूबे में कामयाब नही होने देगी , यही वजह है कि – सरिया में सुरक्षा को जिला थाना प्रभारी खुद वाहन पर सवार होकर पूरे शहर की निगरानी करते नजर आए । सुरक्षा को ले गंभीर खटकर, शोभायात्रा की निगरानी मे स्वयं उपस्थित रहे।
सरिया मे गूंजे जय जय श्री राम के नारे सरिया के अटल चौक मे सैकड़ों राम भक्तो का जमावड़ा, जय जय श्री राम के नारों से गगन गुंजाय मान रहा, तत्पश्चात शांतिपूर्ण तरीके से जुलुस निकाला गया । रामभक्तो के सुविधा का ध्यान जनप्रतिनिधियों द्वारा रखा गया । वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों और रामनवमी समिति ने पुलिस प्रशासन की सराहना की । दोपहर के बाद से पुलिस के टेट्रा वायर लेस लगातार घनघनाती रही । हर चौक चौराहों व शोभा यात्रा के साथ तैनात पुलिस पदाधिकारी टेट्रा कंट्रोल को सूचनाएं देते रहे । जुलूस के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इस लिए हर जुलूस के साथ पुलिस की टीम तैनात थी । जुलूस के आगे और पीछे पुलिस बल लगातार निगरानी करती नजर आई। इस दौरान शहर से निकली सभी शोभा यात्रा अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए तपोवन मंदिर तक पहुंची । ग्रामीण इलाकों में निर्धारित पथ से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंची , सभी अखाड़े धारियों को पुलिस की ओर से लाइसेंस के साथ आईकार्ड भी निर्गत किया गया था ।


