BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
राज्यपाल रामेन से मिले भाजपा शीर्षस्थ नेता


सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्रदेश के प्रथम नागरिक , संवैधानिक प्रधान, महामहिम राज्यपाल रामेन डेका का आगमन हुआ । नगर के सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष भाजपा ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुलाकात करते हुए , गुलाब फूल भेंट कियें और ज्ञापन भी सौंपे । इस अवसर पर पूर्व विधायक केराबाई मनहर , वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केशरवानी , दुर्गा सिंह ठाकुर , अरविंद हरीप्रिया , अजय गोपाल, सोनू छाबड़ा उपस्थित रहे इनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया । नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने बताया कि – राज्यपाल महोदय से यह सौजन्य मुलाकात था ।


