BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर*



सारंगढ़ । प्रधान न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ जितेंद्र कुमार जैन के आदेश पर 7 अप्रैल 25 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के शुभ अवसर पर उपजेल सारंगढ़ एवं प्रांजल दिव्यांग जन सेवा संस्था में स्वास्थ्य शिविर तथा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिस में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी राधिका सैनी , निकसन डेविड लकड़ा मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सारंगढ़ के तत्वाधान में दिव्यांग जनसेवा संस्था के बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अच्छे से देखभाल रखने का सलाह दिया गया ।

विदित हो कि – उपजेल में बंद विचाराधीन बंदियों को लू से बचने के लिए बार बार पानी पीते रहने, ज्यादा धुप पर न रहे तथा किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत जेल स्टाफ को जानकारी देते हुए समस्त विचाराधीन बंदियो का बीपी, शुगर का टेस्ट लिया गया , साथ ही ओआरएस.घोल का वितरण करते हुए मार्गदर्शन दिये ।जिसमें कुल 150 बंदियों ने शिविर का लाभ उठाए। उक्त कार्यक्रम में  तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ प्रबंध कार्यालय से नारद प्रसाद श्रीवास उपजेल से डॉ.डीडी. साहू फार्मासिस्ट जयप्रकाश पटेल समस्त जेल स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest