BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*जिला शिक्षा अधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण*



सारंगढ़ । छग शासन शिक्षा विभाग के द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा 2025 की शुरुआत की गई है , जिसमें कक्षा पांचवी एवं आठवीं के बच्चों को शामिल किया गया है , परीक्षा संपन्न हो गई है ।  मूल्यांकन कार्य प्रत्येक विकास खंड में जोन स्तर पर किया जा रहा है, इसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़  जिला के डीईओ एलपी पटेल ने केंद्रीकृत परीक्षा मूल्यांकन केंद्र दानसरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, केंद्र में 100 से अधिक विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को उत्तर पुस्तिका जांचने की जिम्मेदारी दी गई है । सभी मूल्यांकन कर्ता निर्धारित समय पर उपस्थित होकर उत्तर पुस्तिका की जांच कर रहे हैं । केंद्र को कक्षा पांचवी के 1236  अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका प्राप्त हुआ है , जिसे जांचकर अंक तालिका में परिणाम इंद्राज कर लिया गया है । इसी तरह कक्षा आठवीं के 1997 अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की जांच द्रुत गति से संपन्न हो रही है। निरीक्षण दौरान मूल्यांकन केंद्र प्रभारी श्रीमती कामिनी डनसेना , सहायक केंद्र प्रभारी लोकेंद्र नाथ पटेल, संदीप कुमार मिंज संकुल समन्वयक , दिनेश चौहान कंप्यूटर ऑपरेटर एवं मूल्यांकन कक्ष प्रभारी श्याम कुमार पटेल उपस्थित रहे। मूल्यांकन कर्ताओं को उचित सुविधाएं केंद्र के द्वारा दी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest