BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*रामनवमी पर भगवा मय हुआ शहर, निकली भव्य शोभा यात्रा*



सारंगढ़ । जिला मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर राम भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा , इस दौरान सारंगढ़ नगर में सर्व समाज के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई । शोभा यात्रा का श्री गणेश थानेश्वर महादेव पुराना थाना परिसर से निकली । शहर पूरी तरह से भगवामय नजर आया , साथ ही डीजे के धुन पर युवा और युवतियां जमकर थिरकते  नजर आए । वही कुछ युवकों ने त्रिशूल, तलवार और डंडा से करतब बाजी भी दिखाएं, माहौल न बिगड़े इसलिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था । खुद पुलिस अधिकारी निमिषा पांडे एडिशनल एसपी और सारंगढ़ थानेदार कादीर हक व्यवस्था बनायें हुए नजर आए । इस शोभा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल , युवा वाहिनी, दुर्गा वाहिनी के साथ ही साथ अन्य हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकाली । इस दौरान रात तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शहर में चलता रहा । इस बार की शोभा यात्रा को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला । युवा टोलियों में शोभायात्रा में शामिल हुए । शहर के लगभग हर मोहल्ले में युवाओं की टोली यात्रा में शामिल होने के लिए निकली जो भगवा वस्त्र और माथे पर तिलक लगाए शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे ।

विदित हो कि –  इस शोभा यात्रा की शोभा को बढ़ा रहे थे , आदमकद मर्यादा पुरुषोत्तम राम की प्रतिमा वहीं नटराज के रूप में शंकर भगवान की प्रतिमा जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी हुई थी वहीं भव्य और विशाल शिवलिंग के साथ ही साथ नंदी महाराज का की प्रतिमा कि लोग पूजा कर रहे थे । यें सभी के सभी झांकियां अलग-अलग ट्रैक्टर पर सजाए गए थे जिसे सिर्फ नगरवासी नहीं अपितु आस पास के ग्रामीण अंचल के लोग भी देख कर मंत्रमुग्ध हो रहे थे । वही युवाओं के द्वारा हर चौक , चौराहे पर की जा रही आतिशबाजी भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी थी । शहर के हर वर्ग के द्वारा अलग अलग चौक में शोभा यात्रा में शामिल युवा युवती को ठंडा , मीठा, चाय नाश्ता करवाया जा रहा था ।शोभा यात्रा पुराना थाना से निकल सिनेमा हॉल चौक होते हुए नगर के मुख्य मार्ग में घूमते हुए, बस स्टैंड मार्ग से होकर , आजाद चौक से जय स्तंभ चौक पश्चात नंदा चौक पहुंची , जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भव्य आरती गोपाल जी मंदिर छोटे मठ के महंत बंशीधर दास मिश्रा के द्वारा किया गया । जिस महाआरती को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग घरों के मुंडेर में खड़े होकर महाआरती को देख रहे थे नंदा चौक में ही बराई (थवाईत) महिला समिति द्वारा शोभा यात्रा में शामिल सभी को बूंदी प्रसाद ठंडा और ठंडा जल दिया जा रहा था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest