BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बने खगेश्वर रात्रे*

सारंगढ़ । जिला सरपंच संघ का चुनाव दिनांक 6 अप्रैल को संपन्न हुआ । जिसमें निर्विरोध रूप से ग्रापंजलगढ़ विकासखंड बरमकेला के योग्य,मिलनसार, अपराजिता योद्धा के साथ ही साथ विशाल व्यक्तित्व के धनी खगेश्वर रात्रे जो तीन बार सरपंच चुनाव जीत चुके हैं और हर पारी प्रचंड बहुमत से जीतते आ रहे हैं । चौथी पारी में खगेश्वर रात्रे ग्रापं विकासखंड बरमकेला से सरपंच पद पर विजयी हुए थे और 6 अप्रैल को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सभी सरपंचों ने मिल कर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष के रूप में खगेश्वर रात्रे की ताजपोशी किए हैं । जिनके नेतृत्व में विकसित होगी यह सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला । विदित हो कि खगेश्वर रात्रे का निर्वाचन क्षेत्र छग शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी का निर्वाचन क्षेत्र है , जहां के सरपंच रात्रे को जिला सरपंच संघ का निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया है ।


