CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त मे

पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीशा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ ने अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्ति ईश्वर जांगड़े को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी के पास से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 8,000 रुपये है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।



