BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

मां चंद्रहासिनी के दर्शन को सपरिवार पहुंचे संजय पांडेय,  माता के दरबार में टेका माथा



सारंगढ़। जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय चैत्र नवरात्रि की सप्तमी तिथि को आज चंद्रपुर धाम पहुंच कर सपरिवार मां चंद्रहासिनी के मंदिर में दर्शन किए तथा पूरे जिले वासियों के सुख समृद्धि एवं अंचल के चहुंमुखी विकास की कामना किए। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद धर्मनगरी चंद्रपुर में अपने प्रथम प्रवास पर पहुंचे संजय पांडेय के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल सपरिवार तथा भाजपा नेता जयप्रकाश बानी ने भी चंद्रहासिनी माता के चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद लिया और प्रज्वलित अखंड मनोकामना ज्योति का दर्शन किया। इस अवसर पर संजय पांडेय एवं अजेश अग्रवाल द्वारा मां चंद्रहासिनी में सवामनी लड्डू प्रसाद का भोग भी लगवा कर वितरण किया गया, मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने संजय पांडेय का आत्मीय स्वागत किया। उन्हें जिला पंचायत के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी वहीं माता दर्शन के पश्चात सभी आगंतुकों ने मंदिर प्रांगण में ही प्रसाद ग्रहण किया।

इससे पूर्व संजय पांडेय ने ग्राम रेड़ा में विराजित मां दुर्गा के मंदिर में भी सपत्नीक दर्शन किया विदित हो इस मंदिर के निर्माण में संजय भूषण पाण्डेय ने अपने जनपद अध्यक्षीय कार्यकाल में अग्रणी भूमिका निभाते हुए विशेष सहयोग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest