CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर  भेजा गया जेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में छेड़छाड़ के आरोपी सोमराज पवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश पर की गई है।

पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 दिसंबर 2024 को शाम 4 बजे वह अपने पति के साथ ग्राम टिमरलगा मेला देखने गई थी, जहां सोमराज पवार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को उसके साकनत पर दबिश देकर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, सउनि कलीराम कुर्रे, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, विक्रम सिंह सिदार, चन्द्रशेखर सोनवानी, गोपी सिदार, योगेश कुर्रे, अजय लहरे की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest