CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ में चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में: 3 आरोपियों से बरामद हुई चोरी की गई संपत्ति।



पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी सारंगढ़ श्रीमति स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ ने चोरी के आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

प्रकरण में प्रार्थी संगीत सिंह ठाकुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके राजेन्द्र होटल में चोरी हुई है, जिसमें 02 कैमरा, डीवीआर, सिक्के और नगदी कुल 67,500 रुपये की संपत्ति चोरी हुई है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सचिन साहनी, धीरज साहनी और शिवा साहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई संपत्ति बरामद की, जिसमें 02 सीसी कैमरा, डीवीआर, सिक्के और नगदी कुल 36,900 रुपये शामिल हैं।

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0-59 कैलाश जांगड़े, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, विक्रम सिंह सिदार, चंद्रशेखर सोनवानी, गोपी सिदार, योगेश कुर्रे की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest