BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*दर्दनाक हादसा युवक का शरीर दो भागों में बंटा*



सारंगढ़ । एनएच 213 रायगढ़ रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सारंगढ़ से सरायपाली जानें वाली मुख्य मार्ग में यह सड़क हादसा हुआ है । जहां एक ट्रक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक युवा बाइक सवार को कुचल दिया प्रत्यक्षदर्शी के द्वारा बताया जा रहा है कि – घटना सारंगढ़ जिला मुख्यालय से 21 किमी दूर ग्राम पंचायत कनकबीरा के पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाला ग्राम सुंदरगढ़ कौहा नाला के पास यह दुर्घटना हुई है । घटना में युवक को ट्रक ने पूरी तरह से रौद दिया , युवक का शरीर मौका स्थल पर दो भागों में बंट गया । आरोपी ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया है । मृतक युवक की शिनाख्त पुलिस द्वारा किया जा रहा है । समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा अप्राप्त रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest