BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

PHE की मनमानी व धान खरीदी में घोटाला को ले NSUI ने दिया ज्ञापन



सारंगढ़ । जिला मुख्यालय में एनयूएसआई के द्वारा एस डी एम को ज्ञापन सौंप मांग किया है कि – PHE विभाग द्वारा जलजीवन मिशन के अंतर्गत शहर व गांव-गांव के रोड़ की खुदाई कर दी गई है व 2 साल से ऊपर होने को है सड़को पर धुल का अंबार है , सड़को पर गढ़ढो के कारण चाहे यातायात हो , आमजन हो या व्यापार सभी बुरी तरह से प्रभावित है अगर 10 दिन के भीतर तेजी से कार्यों में कसावट नही आती है , साथ ही साथ गांव-गांव के कार्यों में तेजी नही आती है तो युवा कांग्रेस बड़े प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। साथ ही सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केन्द्रों का है जहाँ कई धान खरीदी केन्द्रों में धान की कमी पायी गई है पर कई में FIR हुए है. पर कई धान खरीदी केन्द्रों के जिम्मेदारों पर अब तक FIR नही हुआ है। जहाँ FIR हुआ है तो भी कई लोगों को बचाने की कोशिश की गई है। हमारा निवेदन है कि – जहाँ कमी पायी गई है तुरंत कार्यवाही किया जाये अगर 1 सप्ताह के भीतर कार्यवाही नही की जाती है तो हम बड़े अंदोलन को मजबूर होंगे। यह बात शुभम् बाजपेई ने कहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest