CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का किया गया आयोजन

थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बग्लाभाटा से शुरू होकर बिलाईगढ़ बस स्टैंड में समाप्त हुई। रैली में थाना बिलाईगढ़ पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी यातायात नियमों से संबंधित तख्ती लेकर लोगों को जागरूक किया।

इस दौरान थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने आम नागरिकों से अपील की कि वे वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दें, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं, तीन सवारी न चलाएं, गलत दिशा में वाहन न चलाएं और नशे की हालत में वाहन न चलाएं।



“सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस की अपील: नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest