BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*पति की दीर्घायु हेतु महिलाओं ने की गणगौर पूजा*



सारंगढ़ । नगर में अग्रवाल समाज की महिलाओं के द्वारा गणगौर पूजा धूमधाम एवं भक्ति पूर्ण माहौल में विधि विधान के साथ संपन्न किया । गणगौर पूजा पूरे 18 दिनों तक चलती है , इस पूजा में सुहागीनें अपने पति की लंबी आयु एवं कुंवारी कन्याएं अच्छा वर पाने की मनोकामना के साथ विधि विधान से गणगौर की पूजा अर्चना करती है । अग्रवाल समाज में महिलाओं के लिए यह पूजा विशेष महत्व रखती है । विवाह के बाद लड़की पहला गणगौर पूजा अपने मायके में ही आकर करती है । गणगौर पूजा होली के दूसरे दिन से पूजा आरंभ हो जाती है ,  जो नव रात्रि के तृतीया तिथि तक चलती है । श्रीमती आशा अनिल अग्रवाल ने बताया कि – पूजा में होलिका की राख से 16 पिंड़िया बनाई जाती है एवं प्रत्येक दिन दूध के साथ इन पिंडियों का विधि विधान से स्नान करा कर शिव पार्वती के रूप में इसकी पूजा की जाती है ।मूर्ति स्थापना के बाद इसकी तीन पहर पूजा की जाती है , इस दिन गणगौर पूजा के लिए घरों में हलवा , पूरी आदि पकवान बनाए जाते हैं । सुहागिन महिलाएं सज धज कर गणगौर को बिंदिया चूड़ी अर्पित कर अपनी मनोकामना मांगती है। अंतिम पूजा चैत्र नवरात्रि के तृतीया तिथि तक करने के बाद धूमधाम से बाजे गाजे  के साथ शाम को गणगौर का विसर्जन किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest