CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक: लंबित अपराधों और शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए गए

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने लंबित अपराध, लंबित मर्ग, एवं लंबित शिकायत के संबंध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू, और एसडीओपी अविनाश मिश्रा सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने वर्ष 2024 के अंत में लंबित अपराध, लंबित मार्ग, एवं लंबित शिकायत के तत्काल निराकरण के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बालकों और बालिकाओं की पता साजी करने, सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत जागरूकता अभियान चलाने, यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, और अवैध शराब, जुआ/सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest