BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हेतु समिति गठित*



सारंगढ़ । छग शासन समाज कल्याण विभाग मंत्रालय परिसर महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा  20 मार्च 25 को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जारी दिशा-निर्देश के अंतर्गत तीर्थ स्थानों की यात्रा हेतु जिले के यात्रियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन समिति का गठन किये जाने के निर्देश के अनुपालन में जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया हैं , जिसमें प्रभारी मंत्री जी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अध्यक्ष होंगे । पदेन कलेक्टर उपाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सदस्य , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं सदस्य, जिला सत्कार अधिकारी सदस्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सदस्य, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग सदस्य सचिव के पद भार संभालेंगे यह जानकारी जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest