CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
धान खरीदी केंद्र से निरंतर हो रहा है धान का उठाव


सारंगढ़-बिलाईगढ़ में धान खरीदी केंद्रों से निरंतर धान का उठाव किया जा रहा है। कलेक्टर धर्मेश साहू के आदेश पर धान उठाव का कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 तक जिले के 65 प्राथमिक कृषि साख समितियों के 86 उपार्जन केंद्रों में 2 जनवरी को 57038 किसानों से 265261.08 एमटी धान खरीदी की गई।
जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पंजीकृत किसानों में से 63.70 प्रतिशत कृषकों ने धान विक्रय किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी धान उपार्जन केंद्रों के लिए धान खरीदी करने के लिए बारदाना पर्याप्त है।


