BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
पारूल थवाईत ने ह्यूमन रिसोर्स कोर्स में टाप कर सारंगढ़ का मान बढ़ाया

सारंगढ़ – सारंगढ़ के प्रतिष्ठित नागरिक कांग्रेस नेता विक्रांत थवाईत समाजसेवी रेखा थवाईत की सुपुत्री पारूल थवाईत ने यूजीसी के ह्यूमन रिसोर्स कोर्स में उच्च श्रेणी अंक प्राप्त कर सारंगढ़ अंचल को गौरवान्वित किया है पारूल ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरूजनो के साथ ही अपने मम्मी पापा को दी है जिन्होंने उसे यह कोर्स करने प्रेरित किया।क्षेत्रीय विधायक उत्तरी जांगड़े,कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अरूण मालाकार जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे सहित क्षेत्रीय नेता गण और समाज सेवी यो ने पारूल थवाईत को इस सफलता के लिये बधाई दिये है।


