सारंगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर की कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब जप्त*

सारंगढ़, 28 मार्च। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की। दिनांक 28 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पिण्डरी के ईश्वर महिलाने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। इस सूचना पर पुलिस स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम पिण्डरी घटना स्थल के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम ईश्वर महिलाने पिता गोपराम महिलाने उम्र 28 वर्ष निवासी पिण्डरी थाना सारंगढ़ बताया। उसके कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक डिब्बे में भरी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब और 5 लीटर क्षमता वाला एक हरे रंग का प्लास्टिक जरीकेन में भरी 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। कुल जप्त शराब 35 लीटर थी, जिसकी कीमत 7000 रुपये थी। आरोपी ईश्वर महिलाने को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0 19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा और थाना स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।


