BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

जिला बैडमिंटन एशो ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय से की भेंट

गुलदस्ता भेंट कर किया अभिवादन, खेल और खेल मैदान के लेकर हुई चर्चा



सारंगढ़ बिलाईगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद खलील एवं सचिव गोल्डी नायक के साथ संघ के पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे से मुलाकात की उन्हें गुलदस्ता बैठकर बधाई देते हुए उनका अभिवादन किया। उनके साथ जिला भाजपा के अध्यक्ष ज्योति पटेल का माल्यार्पण कर संघ ने उनका अभिवादन किया। जिले में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने उनके सुचारू रूप से संचालन और खेल और खेल मैदान की सुरक्षा जैसे कई विषयों पर संघ के पदाधिकारी ने चर्चा किया, ब्लॉक कॉलोनी रोड बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम मैं जल्द ही आयोजित होने वाले वनडे बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए बतौर अतिथि उन्हें आमंत्रित किया। उक्त अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद खलील गोल्डी नायक सचिव, फकीरा यादव सर, बिट्टू गुप्ता, मुकेश मित्तल, बाबा खान, बिनशु शर्मा, रिंकू केसरवानी एवं युवा खिलाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest