BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*श्रवण यंत्र मिलने से प्रेमलाल खूंटे की खुशी का नहीं रहा ठिकाना*

*समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ की मदद से बुजुर्ग प्रेमलाल की कान की समस्या का हुआ समाधान*


सारंगढ़। सारंगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत कटे कोनी निवासी 74 वर्षीय वृद्ध प्रेमलाल खूंटे विगत 8 वर्षों से कम सुनाई देने की समस्या से परेशान था। इस समस्या के कारण प्रेमलाल को अपने दैनिक जीवन के रोजमर्रा के कार्यों में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कम सुनाई देने के कारण प्रेमलाल को तेज आवाज में बात करना पड़ रहा था, जिससे उनके घर वाले भी बहुत परेशान थे। सड़क में चलने वाले गाड़ियों के हॉर्न की  तेज आवाज भी सुनाई नहीं देने के कारण प्रेमलाल को हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी।
प्रेमलाल के परिजनों को समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा संचालित जन जागृति शिविर और राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वृद्ध व्यक्तियों के सहायतार्थ शिविर में कान की मशीन मिलने की जानकारी मिलने पर समाज कल्याण विभाग से संपर्क किया गया। विभाग द्वारा विशेषज्ञों से परीक्षण करवा कर वृद्ध प्रेमलाल को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र लगाने के बाद प्रेमलाल को पहले की भांति सुनाई देने लगा और उनकी पुरानी समस्या का त्वरित समाधान हो गया। समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला अधिकारी  द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार के सहायक उपकरण की आवश्यकता वाले वृद्धजनों की सहायता के लिए विभाग से संपर्क करने हेतु मार्गदर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest