BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री में आरोपी गिरफ्तार, 25 लीटर महुआ शराब जप्त।



सारंगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जप्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर महुआ शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से शराब और मोटरसाइकिल जप्त की। आरोपी का नाम शत्रुघन पटेल है और वह खैराहा का निवासी है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest