BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*25 मार्च को जिपं अध्यक्ष उपाध्यक्ष लेगें शपथ होगा प्रथम सम्मेलन*

*कैबिनेट मंत्री चौधरी मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री वर्मा होंगे अतिविशिष्ठ अतिथि*



सारंगढ । जिला के जिपं कार्यालय के द्वारा जिपं अध्यक्ष , उपाध्यक्ष व सदस्यों का प्रथम सम्मेलन समारोह कार्यक्रम 25 मार्च को दोपहर 2:30 बजे गरिमामय वातावरण में होगा। जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि – उक्त प्रथम सम्मेलन 25 मार्च को जिपं कार्यालय के समक्ष खेल भांठा स्टेडियम में छग शासन के कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी (वित्त मंत्री) के मुख्य आतिथ्य एवं  टंकलाल वर्मा प्रभारी मंत्री के अति विशिष्ट आतिथ्य में व देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद, राधेश्याम राठीया सांसद रायगढ़, कमलेश जांगड़े जांजगीर चांपा सांसद, उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़, कविता लहरें विधायक बिलाईगढ़, संपत अग्रवाल विधायक बसना व सौरभ सिंह पूर्व विधायक अकलतरा के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक और निर्वाचित अन्य 12 जिला पंचायत सदस्यों के शपथ के साथ प्रथम सम्मेलन समारोह संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest