BlogCHHATTISGARHnewsRajnandgaon

*क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने जपं अध्यक्ष ममता से की सौजन्य भेंट*



सारंगढ़ । क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने ज़िला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह को शाल श्रीफ़ल पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लैलुन भारद्वाज, जिलाध्यक्ष यादव के साथ तहसील अध्यक्ष विमल अजगल्ले के साथ ही साथ अधिकाधिक संख्या में संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही । प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने कहा कि – अध्यक्ष महोदय आपका आशीर्वाद और साथ क्रांतिकारी शिक्षक संघ को चाहिए । नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह ने  संघ को साथ लेकर चलने का आश्वाशन दिया और इस सम्मान के लिए संघ को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest