*कोसीर में सामु. स्वास्थ्य केंद्र निर्माण हेतु जगह हुआ तय*

कोसीर । जिला मुख्यालय के सांस्कृतिक नगरी कोसीर में आनेवाले समय में सामु.स्वा. केंद्र की सुविधा सरकार के द्वारा मिलेगी जो काबिले तारीफ है । सारंगढ़ सामु. स्वास्थ्य केंद्र कोसीर से दूर होने के कारण बहुत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था , वहीं कुछ तात्कालिक लाभ नहीं मिल पाते थे, आने वाले समय में कोसीर में लोगों को मिलेगी । जिला निर्माण के बाद जिले में जिला अस्पताल , सारंगढ़ अंचल के कोसीर में सामु. स्वास्थ्य भवन बनने के बाद से लोगों को स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा यह दो राय नहीं है । वही आसपास के गरीब तबके के लोग स्वास्थ्य का लाभ ले पाएंगे ।
विदित हो कोसीर अंचल के जनप्रतिनिधियों ने कोसीर में सामु. स्वास्थ्य केंद्र की मांग रखे थे जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सारंगढ़ आगमन पर 19 जनवरी 25 को हुई थी , उन्होंने कोसीर प्राथ. स्वा. केंद्र को उन्नयन कर सामु. स्वा. केंद्र के लिए घोषणा किए थे । जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने अमल किया। कोसीर में बीएमओ आरएल सिदार कोसीर पहुंच कर सामु. स्वा. केंद्र भवन निर्माण के लिए जमीन देखे । राम स्मृति उद्यान के सामने जमीन की पटवारी ने नाप जोख करते हुए दिखे । स्वा विभाग के अधिकारी ने द्वारा जगह का निरीक्षण किया । पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से भवन निर्माण के विषय में जानकारी चाही तब बीएमओ ने बताया कि –
सामु स्वा. केंद्र भवन दो वर्ष के अंदर निर्माण हो जाएगी । यह भवन 3.10 करोड़ की लागत से बनेगी । जमीन की प्रक्रिया जितनी जल्दी होगी कार्य उतनी जल्दी आरंभ होगी । सामु. स्वा. केंद्र की स्थापना से पूरे अंचल को लाभ मिलेगा । जगह निरीक्षण पर पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे , गांव के उपसरपंच प्रतिनिधि पोलेश्वर बनज , बीडीसी प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर ,गांव के नीलम आदित्य ,शंभू राव , श्याम कुमार पटेल और अन्य ग्रामीण ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।



