BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार





सारंगढ़ बिलाईगढ़

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक  निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी  स्नेहिल साहू के निर्देश पर सारंगढ़ पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी राहुल दास पिता सुन्दर दास उम्र 19 वर्ष साकिन पिण्डरी थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ.ग. ने अपने साथी प्रिंस व अन्य के साथ मिलकर ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 04.03.2025 को रात्रि में अज्ञात चोर ने नाना साहब पिता धोधो उर्फ बुधू साकिन उम्र 55 वर्ष सा0 छर्रा थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के घर के सामने खड़े ट्रेक्टर कमांक सीजी-13एव्ही-8035 मय ट्राली कमांक सीजी-13-एएच-4266 को चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी साक्ष्य का उपयोग किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने के साथ ही, पुलिस अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, सउनि मस्तराम कश्यप, प्र0आर0- 59 कैलाश जांगड़े, आरक्षक ओमचंद साहू, सुरेन्द्र पटेल, भुनेश्वर चंद्रा, महिला आरक्षक शंकुतला जायसवाल व समस्त थाना स्टॉफ की प्रमुख भूमिका रही।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest